सोमवार, 28 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बामौर कलां अस्पताल पहुंचीं गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर, दिनारा की डॉ. सौम्या गुप्ता ने शुरू की मरीजों की सेवा

28 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बामौर कलां अस्पताल पहुंचीं गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर, दिनारा की डॉ. सौम्या गुप्ता ने शुरू की मरीजों की सेवा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट: अतुल जैन 

बामौर कलां। क्षेत्र के शासकीय अस्पताल बामौर कलां को एक नई और युवा चिकित्सक की सेवाएं मिलने जा रही हैं। दिनारा निवासी डॉ. सौम्या गुप्ता (एमबीबीएस) ने सोमवार को बामौर कलां स्थित शासकीय अस्पताल में अपनी पहली ज्वाइनिंग दी। डॉ. सौम्या गुप्ता ने भोपाल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और अपनी पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।


डॉ. सौम्या गुप्ता के अस्पताल पहुंचकर कार्यभार संभालने पर शिवा गुप्ता एवं ऋषि गुप्ता ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के मरीजों की सेवा में बेहतर योगदान की कामना की गई।


पढ़ाई में हासिल किया गोल्ड मेडल

डॉ. सौम्या गुप्ता ने भोपाल से एमबीबीएस की शिक्षा पूरी की। चिकित्सा शिक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। अब चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बामौर कलां के शासकीय अस्पताल से अपनी चिकित्सकीय सेवा की शुरुआत की है।


क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ

बामौर कलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में एमबीबीएस चिकित्सक की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सामान्य बीमारियों के उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी।


डॉ. सौम्या गुप्ता के ज्वाइन करने पर स्थानीय लोगों ने भी प्रसन्नता जताई और उम्मीद व्यक्त की कि वे अपनी योग्यता एवं अनुभव के माध्यम से अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें