सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bank Holiday Alert: इस हफ्ते 4 दिन लगातार बैंक बंद, 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल

24 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bank Holiday Alert: इस हफ्ते 4 दिन लगातार बैंक बंद, 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल

Bank Holiday Alert: इस हफ्ते 4 दिन लगातार बैंक बंद, 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम अटका हुआ है तो यह खबर आपके लिए अहम है। इस सप्ताह लगातार चार दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके तुरंत बाद मंगलवार 27 जनवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।


क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी?

बैंक कर्मचारियों की मांग है कि 5 डे बैंकिंग सिस्टम को जल्द लागू किया जाए। यह प्रस्ताव सरकार स्तर पर पास हो चुका है, लेकिन अभी तक वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसी देरी से नाराज बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।


कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?

हड़ताल के चलते ये सेवाएं ठप रह सकती हैं—

नकद निकासी और जमा

चेक क्लियरेंस

लोन प्रोसेसिंग

पासबुक अपडेट और अन्य शाखा सेवाएं

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर शुभम त्रिपाठी के मुताबिक, “वित्त मंत्रालय की मंजूरी न मिलने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।”


आम लोगों को हो सकती है परेशानी

लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से निजी, व्यापारिक और सरकारी कामकाज पर असर पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि जरूरी लेन-देन पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें