बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दारू, दहेज और डीजे मुक्त विवाह के लिए जनजातीय अंचल में बड़वानी पुलिस का अभियान, विवाह समारोह में पहुंचकर एसपी ने दिलाई शपथ

18 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दारू, दहेज और डीजे मुक्त विवाह के लिए जनजातीय अंचल में बड़वानी पुलिस का अभियान, विवाह समारोह में पहुंचकर एसपी ने दिलाई शपथ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। बड़वानी पुलिस की ओर से जनजातीय अंचल में दारू, दहेज और डीजे मुक्त विवाह के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसे ‘3D’ उन्मूलन अभियान नाम दिया गया है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद्म विलोचन शुक्ल खुद विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने दारू, दहेज और डीजे जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन का संकल्प दिलाया। 


यह विवाह केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी ने लोगों को यह संदेश दिया कि समाज सुधार केवल कानून से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता से संभव है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी 3D मुक्त विवाह का समर्थन करते हुए सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।


पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विगत माह से जिला पुलिस बडवानी की ओर से जिले में विवाह समारोह में दहेज, डीजे एवं दारू का उपयोग नहीं करने के लिए ‘3-D’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से प्रेरित होकर 4 मई को ग्राम धवली में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित जनसंवाद में ग्राम जुनापानी के रामा नरगावे ने अपने तीनों बच्चो के विवाह समारोह में दहेज, डीजे एवं दारू का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया था। 


रामा नरगावे ने 17 मई को अपने पुत्र कृष्णा नरगावे, पुत्री रंजिता नरगावे और दिना नरगावे का विवाह समारोह बिना दहेज, डीजे और दारू के संपन्न कराया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, बडवानी पद्म विलोचन शुक्ल को विवाह समारोह में आमंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक विवाह समारोह में शामिल हुए। एसपी ने नरगावे दंपति को शॉल-श्रीफल देकर उनकी साहसिक पहल के लिये सम्मानित किया।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें