सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बीसीसीआई चुनाव: उन्नति पैनल के प्रत्याशियों ने संत हिरदाराम की समाधि पर माथा टेका, संत सिद्ध भाऊ से आशीर्वाद और मार्गदर्शन किया प्राप्त

23 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Condidate of Unnati pannel

Condidate of Unnati pannel

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) चुनाव के लिए उन्नति पैनल के प्रत्याशियों ने संत हिरदाराम की समाधि पर माथा टेका और संत सिद्ध भाऊ का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। संत सिद्ध भाऊ ने कहा व्यापार से पहले सदकार्य, जीव दया, सेवा कार्य और सहयोग की भावना से कार्य करते रहना यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। 

संत सिद्ध भाऊ ने कहा कि अच्छी सोच और अच्छे विचारों के साथ कोई भी कार्य करोगे तो सफलता निश्चित ही है। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने संपूर्ण पैनल की ओर से कहा कि सभी प्रत्याशी परस्पर सहयोग की भावना से सेवा कार्य करते रहेंगे। नवयुवक सिंधु स्कूल सभा भवन में हुई बैठक में व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया। समस्याओं पर भी चर्चा की।

 

इस अवसर पर उन्नति पैनल से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदित्य जैन मनिया, अमित गोयल, अरविंद जैन सुपारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी विनोद जैन एमपीटी, मंत्री पद के लिए अजय देवनानी, संजीव जैन गेहूं, सुनील  जैनाविन, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अग्रवाल, अतिरिक कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल उपस्थित रहे। 

 

कार्यकारिणी सदस्य के लिए वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन, सीएस भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू, डब्बू राजेश गुप्ता, मधुरम सचिन जैन, स्मित जैन, बीआर सुलभ मित्तल, तेजेंद्र चावला आदि है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें