
भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव के लिए उन्नति पैनल की ओर से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। पैनल का जगह-जगह व्यापारियों की और से स्वागत किया जा रहा है। व्यापारिक संस्थान अपना समर्थन भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल की अगुवाई वाले उन्नति पैनल को भोपाल ग्रेन एंड ऑयल सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन मिला।
व्यापारियों की ओर से बैठक कर उन्नति पैनल को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने कहा भोपाल के व्यापारी महज व्यापारी ही नहीं, बल्कि एक बड़ा संयुक्त परिवार है। व्यापार के हित का विजन बनाकर एक मिशन के साथ संपूर्ण परिवार को साथ लेकर व्यापारिक हित के लिए कार्य किया जाएगा। व्यापार के टैक्स की समस्या हो, ट्रांसपोर्टरों की समस्या हो, पार्किंग की समस्या हो या फिर उपभोक्ताओं को आने वाली समस्याओं हो, एक पारिवारिक सदस्य के रूप में साथ रहकर हर समस्या के समाधान के लिए सब मिलकर कार्य करेंगे।
मर्चेंट संगठन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, सचिव चंद्र प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोहर वासवानी, महेंद्र डागा, राजीव, हिमांशु, कमलेश जैन, बंटी राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद थे।
करोंद व्यापारी संघ के व्यापारियों से गोविंद गोयल ने की चर्चा
करोद क्षेत्र में व्यंजन रेस्टोरेंट में करोंद व्यापारी संघ के व्यापारियों से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने चर्चा की व्यापारियों ने व्यापार में होने वालीस मस्याओं पर भी चर्चा की। करोंद व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने संपूर्ण पैनल को पूरा समर्थन देने के लिए आश्वासन दिया। प्रमुख रूप से किशोर सिंह ठाकुर, संजय अग्रवाल, राधेश्याम ठाकुर, रामचंद्र सोनी, घनश्याम गुप्ता, लाल बहादुर सिंह, राजेश गोयंका, बृजेश महेश्वरी, दिनेश साहू सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
प्रचार के दौरान इनकी भी रही उपस्थित
उन्नति पैनल से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदित्य जैन मनिया, अमित गोयल, अरविंद जैन सुपारी महामंत्री पद के प्रत्याशी विनोद जैन एमपीटी, मंत्री पद के लिए अजय देवनानी संजीव जैन, सुनील जैनाविन, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अग्रवाल, अतिरिक कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल, कार्यकारिणी सदस्य के लिए वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य, महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन, सीएस भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू डब्बू, राजेश गुप्ता मधुरम, सचिन जैन, स्मित जैन बीआर, सुलभ मित्तल तेजेंद्र चावला आदि रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

