मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

31वां डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया भव्य उद्घाटन

04 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में पत्रकारों का महाकुंभ: 31वां डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया भव्य उद्घाटन

भोपाल में पत्रकारों का महाकुंभ: 31वां डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया भव्य उद्घाटन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल की ठंडी सुबह और ओल्ड कैंपियन मैदान की हरी घास पर जब पत्रकारों ने बल्ला घुमाया तो माहौल किसी फाइनल मुकाबले से कम नहीं था। 4 जनवरी रविवार को शहर में 31वें डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और डिजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजेंद्र सिंह घुम्मन के साथ मिलकर किया। खेल, पत्रकारिता और दोस्ती – तीनों का जबरदस्त संगम देखने को मिला।


भव्य उद्घाटन और पहली भिड़ंत: भास्कर बनाम पत्रिका

टूर्नामेंट की शुरुआत दैनिक भास्कर और पत्रिका की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले से हुई। मैदान पर पत्रकारों का जोश साफ दिख रहा था – कोई रन बनाने में जुटा था तो कोई फील्डिंग में चौके-छक्के रोकता नजर आया। आयोजन समिति ने बताया कि 5 जनवरी को अगला मुकाबला डिजिआना और स्वदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट में कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी मुकाबले टी–20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पहले लीग राउंड होंगे, उसके बाद टॉप टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल में जगह बनाएंगी।


विजेता टीम को लाख रुपए नगद पुरस्कार

टूर्नामेंट की विजेता टीम को डिजिआना ग्रुप की ओर से एक लाख रुपए नगद और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए नगर पुरस्कार दिया जाएगा। हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और हर मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जैसे खिताबों से नवाजा जाएगा। मैच मुख्य रूप से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले जाएंगे, जबकि कुछ मुकाबले फेथ क्रिकेट ग्राउंड और सेंचुरियन अकादमी मैदान पर भी आयोजित होंगे। इस बार डिपार्टमेंटल और कॉर्पोरेट ग्रुप की टीमें भी टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हैं, जिससे मुकाबले और भी रोचक हो गए हैं।


उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें डिजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजेंद्र सिंह घुम्मन, आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बी.एस. यादव, स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

इन सभी अतिथियों ने पत्रकारों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल से न केवल सेहत बेहतर होती है, बल्कि टीमवर्क और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।


पत्रकारिता और खेल का अनोखा मेल

डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भोपाल की परंपरा बन चुका है। यहां प्रतिद्वंद्विता के साथ दोस्ती भी मैदान पर उतरती है। रिपोर्टर, एंकर, कैमरामैन और एडिटर – सब एक ही जर्सी में खेलते हुए नजर आते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें