बुधवार, 04 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा, अटल पथ पर जुटे हजारों लोग, CM मोहन यादव और जेपी नड्डा होंगे शामिल

04 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा, अटल पथ पर जुटे हजारों लोग, CM मोहन यादव और जेपी नड्डा होंगे शामिल
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह से अटल पथ स्थित सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सभा के बाद भाजपा की पदयात्रा रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी।


एक लाख लोगों के पहुंचने का भाजपा का दावा

भाजपा ने इस आयोजन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं। सभा स्थल पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और सुरेश पचौरी शामिल हैं।


कई वरिष्ठ नेता और विधायक सभा स्थल पर पहुंचे

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेताओं में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी शामिल हैं। इनके अलावा विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री और डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान भी सभा स्थल पर पहुंचे हैं।


थर्ड जेंडर समुदाय और मुस्लिम महिलाओं की भी भागीदारी

भाजपा की इस पदयात्रा से जुड़े कार्यक्रम में थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची हैं। सभा स्थल पर तीन तलाक लिखे बैनर को लेकर अलग स्थिति देखने को मिली। मुस्लिम महिलाओं ने इन बैनरों को अपने हाथों में लेने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें एक तरफ रख दिया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें