मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

BRICS सम्मेलन की तैयारियां तेज, भोपाल में 5 अगस्त से शुरू होगा चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन

28 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यह AI जनरेटेड फोटो है।

यह AI जनरेटेड फोटो है।

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होने वाला अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन अब अंतिम तैयारियों के चरण में पहुंच गया है। इस आयोजन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री, प्रतिनिधि और कलाकार हिस्सा लेंगे, जबकि अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयोजन की हर व्यवस्था भारत की सांस्कृतिक परंपरा, गरिमा और उत्कृष्टता के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।


तैयारियों की समीक्षा, समन्वय पर विशेष जोर

कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को माइक्रो प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य शासन के अधिकारी आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।


बैठक में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की संचालक प्रियंका चंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू कुमार, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव और जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी भी मौजूद रहीं।


5 अगस्त से शुरू होगा सम्मेलन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को मिंटो हॉल में ब्रिक्स देशों की तकनीकी समितियों की बैठक होगी। शाम के समय प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण करेगा।


6 अगस्त को सांस्कृतिक महोत्सव

सम्मेलन के दूसरे दिन यानी 6 अगस्त को मिंटो हॉल में तकनीकी समितियों की बैठक का दूसरा चरण आयोजित होगा। इसके बाद शाम को रवींद्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टिवल के तहत सदस्य देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।


7 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों का आगमन

7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल पहुंचेंगे। उनके लिए ट्राइबल म्यूजियम, वन विहार और राज्य संग्रहालय के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शाम 5 बजे से 7 बजे तक रवींद्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टिवल और सांस्कृतिक शो का आयोजन किया जाएगा।


8 अगस्त को होगी मंत्रियों की बैठक

सम्मेलन के अंतिम दिन 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल के सांची स्तूप भ्रमण का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें