मंगलवार, 30 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में शुरू होगा अत्याधुनिक कैंसर हीलर सेंटर, आज उद्घाटन करेंगे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

30 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में शुरू होगा अत्याधुनिक कैंसर हीलर सेंटर, आज उद्घाटन करेंगे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कैंसर मरीजों के लिए मंगलवार, 30 जून 2026 को एक नई चिकित्सा सुविधा शुरू होने जा रही है। हबीबगंज स्थित कैंसर हीलर सेंटर का औपचारिक उद्घाटन बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाथों होगा।


उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं और शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।


एक ही स्थान पर मिलेगी कैंसर से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं

सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्ण के अनुसार, संस्थान की स्थापना का उद्देश्य कैंसर मरीजों को एक ही परिसर में आधुनिक जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में समय पर जांच और उचित इलाज बेहद महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ भोपाल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर हीलर सेंटर शुरू किया जा रहा है।


उद्घाटन के बाद दी जाएगी सेंटर की विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन के बाद सेंटर का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसके पश्चात डॉ. तरंग कृष्ण मीडिया को सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे।


बेहतर उपचार और समय पर जांच पर रहेगा विशेष फोकस

आयोजन में कैंसर की समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह सेंटर केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। यहां आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कैंसर से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम हो सकेगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें