सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: उन्नति पैनल ने संत हिरदाराम की समाधि पर टेका माथा, सिद्ध भाऊ से लिया आशीर्वाद

23 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: उन्नति पैनल ने संत हिरदाराम की समाधि पर टेका माथा, सिद्ध भाऊ से लिया आशीर्वाद

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: उन्नति पैनल ने संत हिरदाराम की समाधि पर टेका माथा, सिद्ध भाऊ से लिया आशीर्वाद

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उन्नति पैनल के प्रत्याशियों ने संत हिरदाराम की समाधि पर मत्था टेककर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सभी उम्मीदवारों ने संत सिद्ध भाऊ से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।


“सेवा और सहयोग से ही सफलता” – सिद्ध भाऊ

संत सिद्ध भाऊ ने संपूर्ण पैनल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “व्यापार से पहले सद्कार्य, जीव दया, सेवा और सहयोग की भावना सबसे जरूरी है। अच्छी सोच और अच्छे विचारों के साथ किया गया हर कार्य सफल होता है।”

 उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जनसेवा और समाजहित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।


व्यापारियों से संवाद, समस्याओं पर हुई चर्चा

इसके बाद उन्नति पैनल ने नवयुवक सिंधु स्कूल सभा भवन में व्यापारियों के साथ बैठक की। यहां व्यापारियों ने पैनल को समर्थन दिया और अपनी प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने कहा कि “हम सभी परस्पर सहयोग और सेवा की भावना से काम करते रहेंगे।”


उन्नति पैनल के प्रमुख प्रत्याशी

अध्यक्ष: गोविंद गोयल

उपाध्यक्ष:

दय आदित्य जैन, मनिया अमित गोयल, अरविंद जैन (सुपारी)

महामंत्री:

विनोद जैन (एमपीटी)

मंत्री:

अजय देवनानी, संजीव जैन, गेहूं सुनील जैनाविन

कोषाध्यक्ष:

प्रदीप सेवानी

सह कोषाध्यक्ष:

हेमंत अग्रवाल

अतिरिक्त कोषाध्यक्ष:

अमित कुमार बिंदल

कार्यकारिणी सदस्य:

वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन सीएस, भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू, डब्बू राजेश गुप्ता, मधुरम सचिन जैन, स्मित जैन, बी.आर. सुलभ, मित्तल तेजेंद्र चावला सहित अन्य।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें