मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bhopal Crime News: टीटी नगर के सुनहरी बाग में बदमाश ने 40 सेकंड में जला दिया CNG ऑटो, CCTV में कैद वारदात

25 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal Crime News: टीटी नगर के सुनहरी बाग में बदमाश ने 40 सेकंड में जला दिया CNG ऑटो, CCTV में कैद वारदात

Bhopal Crime News: टीटी नगर के सुनहरी बाग में बदमाश ने 40 सेकंड में जला दिया CNG ऑटो, CCTV में कैद वारदात

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल के टीटी नगर इलाके के सुनहरी बाग में आधी रात को बदमाश ने ऐसी हरकत कर दी कि पूरा इलाका सहम गया। बुधवार रात करीब 1:45 बजे सड़क किनारे खड़े सवारी सीएनजी ऑटो में आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और महज 40 सेकंड में मौके से फरार हो गया।


मफलर से ढका चेहरा, हाथ में डंडा और पेट्रोल की बोतल

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा मफलर से ढका हुआ नजर आ रहा है। एक हाथ में उसके पास डंडा था और दूसरे हाथ में पेट्रोल की बोतल। वह पार्क के सामने खड़े हरे रंग के सीएनजी ऑटो के पास पहुंचा, अलग-अलग जगह पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।


लपटें देख खुली लोगों की नींद, खुद बुझाई आग

आग की लपटें उठती देख आसपास के रहवासियों की नींद खुल गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


सुबह थाने पहुंची शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गुरुवार सुबह रहवासी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें