
भोपाल। राजधानी भोपाल में 22 सितंबर को ढ़ोल ग्यारस के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकलेगा। जुलूस दोपहर 1 बजे पीपल चौक स्थित पीपल जामा मस्जिद के पास से शुरू होकर शाम करीब 7:30 बजे खटलापुरा पहुंचेगा।
जुलूस के दौरान पुराने शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। जिन सड़कों से जुलूस गुजरेगा, वहां जरूरत के मुताबिक वाहनों की आवाजाही रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
पीपल चौक से शुरू होगा जुलूस
जुलूस में सबसे आगे भोपाल के राजा की गणेश प्रतिमा रहेगी। इसके पीछे अलग-अलग समाजों के ढोल और ढ़ोल शामिल होंगे।
जुलूस का मार्ग पीपल चौक से शुरू होकर सुभाष चौक, लखेरापुरा, सोमवारा, पिरगेट और जनकपुरी होते हुए आगे बढ़ेगा। इसके बाद लोहा बाजार, अशोक चौक, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद, कोतवाली रोड, बुधवारा और काली मंदिर से होते हुए खटलापुरा पहुंचेगा।
जुलूस का प्रमुख रूट
चौक बाजार
लखेरापुरा
भवानी मंदिर
पीरगेट
सेफिया कॉलेज रोड
इमामबाड़ा चौकी
जनकपुरी पानी की टंकी
जुमेराती गेट
सराफा चौक
इब्राहिमपुरा
रंजन पेन कॉर्नर
सुल्तानिया रोड
बुधवारा
तलैया काली मंदिर
लिली टॉकीज चौराहा
पीएचक्यू तिराहा
खटलापुरा मंदिर
शाम 7:30 बजे खटलापुरा में होगा समापन
जुलूस के पूरे मार्ग पर यातायात को जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। खासतौर पर तलैया काली मंदिर के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा।
पुराने शहर या रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की जरूरत होगी, क्योंकि जुलूस के आगे बढ़ने के साथ संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
पीरगेट और इमामबाड़ा चौकी पर ये रास्ते बंद
पीरगेट: मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ BCLL सिटी बसों को आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। भोपाल टॉकीज से इमामबाड़ा की तरफ भी मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक रास्ते के तौर पर रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज होकर जाने का मार्ग रहेगा।
इमामबाड़ा चौकी: नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन परिवर्तित मार्गों से निकलेंगे।
जनकपुरी और सुल्तानिया रोड पर भी डायवर्जन
जनकपुरी तिराहा: आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चौक बाजार से लोहा बाजार होते हुए जुमेराती गेट की तरफ भी नहीं जा सकेंगे।
सुल्तानिया रोड: मोती मस्जिद से बुधवारा और बुधवारा से मोती मस्जिद की ओर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मोती मस्जिद से रेतघाट-गिन्नौरी और बुधवारा से गिन्नौरी-रेतघाट होकर वैकल्पिक मार्ग लिया जा सकेगा।
खटलापुरा जाने वाला रास्ता बंद रहेगा
पुराने मछली घर तिराहे और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा की तरफ जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
वाहनों को पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से गांधी पार्क मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
तलैया काली मंदिर पर सबसे बड़ा बदलाव
तलैया काली मंदिर के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक का रास्ता बंद रहेगा।
अलग-अलग इलाकों के लिए वैकल्पिक रास्ते
न्यू मार्केट/एमपी नगर:
भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर आरओबी होकर जाएं।
रेलवे स्टेशन:
पुलिस कंट्रोल रूम से जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी होकर जाने का मार्ग रहेगा।
रोशनपुरा से भारत टॉकीज:
लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी और प्रभात चौराहा होकर जाएं।
भारत टॉकीज से रोशनपुरा:
पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड नंबर-1 का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

