शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 100 ई-बसें, बैरागढ़ डिपो तैयार, जानिए पूरा प्लान

10 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 100 ई-बसें, बैरागढ़ डिपो तैयार, जानिए पूरा प्लान
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने वाला है। बैरागढ़ में शहर का पहला आधुनिक ई-बस डिपो लगभग तैयार हो चुका है और यहां 10 नई इलेक्ट्रिक बसें भी पहुंच गई हैं। डिपो में अंतिम स्तर के निर्माण और तकनीकी परीक्षण जारी हैं। अधिकारियों का लक्ष्य 20 जुलाई से पहले ई-बसों का अंतिम ट्रायल रन पूरा करना है, ताकि नई व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सके।


बैरागढ़ डिपो अंतिम चरण में

डिपो में फिनिशिंग, लाइटिंग और अन्य तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। सभी जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद ई-बसों का ट्रायल शुरू किया जाएगा। बीसीएलएल की सीईओ अंजू अरुण कुमार के अनुसार, विभाग की कोशिश है कि इस महीने के अंत तक ट्रायल पूरा हो जाए। उन्होंने बताया कि बैरागढ़ स्थित डिपो लगभग पूरी तरह तैयार है।


पहले चरण में आएंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी को पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन बसों की आपूर्ति 20-20 बसों की खेप में की जाएगी ताकि संचालन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके।


आईटीएमएस से होगी रियल टाइम निगरानी

नई ई-बस सेवा में यात्रियों की सुविधा के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।


मुख्य सुविधाएं:

  • इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS)

  • कंट्रोल रूम से हर बस की रियल टाइम मॉनिटरिंग

  • आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन

  • आधुनिक टिकटिंग सिस्टम

  • ड्राइवरों का विशेष प्रशिक्षण

  • रूट प्लानिंग अंतिम चरण में



250 बसों का तैयार किया गया रोडमैप

शहर में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष 100 बसों का संचालन शुरू होगा।

वर्ष 2027 में 150 और बसें जोड़ी जाएंगी।bइसके बाद शहर में कुल 250 बसों का बेड़ा होगा। शुरुआत में केवल 95 बसों को मंजूरी मिली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 250 कर दिया गया।


आठ प्रमुख रूटों पर मिलेगा सीधा लाभ

प्रारंभिक चरण में 8 प्रमुख रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इससे प्रतिदिन 80 हजार से अधिक यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें