
भोपाल के सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आ सकती है। राजधानी में इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर लोकल हॉलिडे घोषित किया जा सकता है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। अगर शासन से मंजूरी मिल जाती है तो करीब 30 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
चार लोकल हॉलिडे का प्रस्ताव सरकार के पास
कलेक्टर ने केवल मकर संक्रांति ही नहीं, बल्कि साल में चार अलग-अलग तारीखों पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें शामिल हैं –
14 जनवरी – मकर संक्रांति
25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
19 अक्टूबर – महानवमी
3 दिसंबर – भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए)
अगर इन चारों प्रस्तावों पर मुहर लग जाती है, तो भोपाल के कर्मचारियों को सालभर में चार लोकल हॉलिडे मिलेंगे।
हर साल मिलते हैं 4 स्थानीय अवकाश
भोपाल में हर साल परंपरागत रूप से चार स्थानीय अवकाश घोषित किए जाते हैं। साल 2025 में राजधानी में यह छुट्टियां इस तरह रहीं –
14 जनवरी – मकर संक्रांति
19 मार्च – रंगपंचमी
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी
3 दिसंबर – भोपाल गैस त्रासदी बरसी (केवल शहर के लिए)
इस बार कलेक्टर ने रंगपंचमी और गणेश चतुर्थी की जगह अनंत चतुर्दशी और महानवमी पर लोकल हॉलिडे घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है।
पिछले साल महानवमी पर पूरे प्रदेश में अवकाश
पिछले साल एक दिलचस्प स्थिति बनी थी। महानवमी 1 अक्टूबर को थी और उस दिन पूरे मध्यप्रदेश में सरकार ने पहले ही स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। इसके चलते भोपाल के लिए एक लोकल हॉलिडे “बच” गया था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार कलेक्टर ने पहले से ही महानवमी को लोकल हॉलिडे लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
इस बार की तारीखें कर्मचारियों के लिए और भी खास हो सकती हैं।
14 जनवरी – मकर संक्रांति (बुधवार)
25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी (शुक्रवार)
19 अक्टूबर – महानवमी (सोमवार)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

