सोमवार, 05 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में गाड़ी खरीदने वालों का बदला मूड, पेट्रोल-E20 के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग ने चौंकाया

05 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में गाड़ी खरीदने वालों का बदला मूड, पेट्रोल-E20 के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग ने चौंकाया
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेशोत्सव के दौरान वाहनों की खरीदारी में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कुल रजिस्ट्रेशन 46.1% बढ़े, लेकिन प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने करीब 92% की छलांग लगाई।


दस दिनों में 6,146 वाहन रजिस्टर्ड हुए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 4,207 थी। इस बार रजिस्टर्ड वाहनों में लगभग हर सातवीं गाड़ी पूरी तरह इलेक्ट्रिक रही।


902 तक पहुंचा प्योर EV का आंकड़ा

भोपाल आरटीओ के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, गणेशोत्सव के दौरान प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा 470 से बढ़कर 902 हो गया।


यानी सिर्फ एक साल में इस श्रेणी में करीब 92% की वृद्धि दर्ज हुई। कुल ऑटोमोबाइल बाजार की तुलना में EV की रफ्तार काफी तेज रही।


पेट्रोल वाहनों की खरीद में भी बड़ा उछाल

पेट्रोल के E20-कंपैटिबल वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ी। इस श्रेणी में रजिस्ट्रेशन 2 से बढ़कर 2,764 हो गए। E20 के साथ CNG विकल्प वाले वाहनों को भी खरीदारों ने चुना। इनका रजिस्ट्रेशन 318 से बढ़कर 509 तक पहुंच गया।


E20 को लेकर ग्राहकों के मन में सवाल

पेट्रोल की कीमत के साथ E20 को लेकर ग्राहकों के बीच कई सवाल बने हुए हैं। इनमें वाहन के माइलेज और इंजन कंपोनेंट्स पर पड़ने वाले असर से जुड़े सवाल शामिल हैं।


E20 पेट्रोल में सामान्य पेट्रोल के साथ 20% एथेनॉल मिलाया जाता है। पुराने वाहनों पर इसके प्रभाव और माइलेज को लेकर भी ग्राहक जानकारी ले रहे हैं।


डीलर्स ने EV की ओर बढ़ते रुझान को जोड़ा

डीलर्स के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत और E20 से संबंधित सवालों के बीच कुछ खरीदारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का विकल्प चुना।


गणेशोत्सव के दौरान रजिस्ट्रेशन के आंकड़े भी इस बदलती पसंद को दर्शाते हैं। पूरे बाजार की वृद्धि के मुकाबले प्योर EV की बिक्री में लगभग दोगुनी गति से बढ़ोतरी हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें