सोमवार, 11 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bhopal MD Drugs Case: रेलवे स्टेशन के पास 4 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal MD Drugs Case: रेलवे स्टेशन के पास 4 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी कथित तौर पर ग्राहक की तलाश में इलाके में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

हनुमानगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास एमडी ड्रग्स लेकर मौजूद है और सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी। इसके बाद किरण लॉज के पास संदिग्ध को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।


आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी की पहचान बरखेड़ी, जहांगीराबाद निवासी अबरार खान (50) के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और ड्रग्स तस्करी समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।


ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी एमडी ड्रग्स कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। इसी वजह से पुलिस आरोपी के मोबाइल और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें