गुरुवार, 19 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
भोपाल में नवरात्रि पर सख्त आदेश: इन 4 बड़े त्योहारों पर मीट-मछली की बिक्री पूरी तरह बंद
19 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में नवरात्रि पर सख्त आदेश: इन 4 बड़े त्योहारों पर मीट-मछली की बिक्री पूरी तरह बंद
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में चैत्र नवरात्रि के साथ ही धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में कई प्रमुख त्योहारों के दौरान मांस और मछली की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।


किन त्योहारों पर रहेगा प्रतिबंध?

नगर निगम के आदेश के मुताबिक, इन चार बड़े पर्वों पर मीट-मछली की दुकानें बंद रहेंगी:


20 मार्च 2026 – चैती चांद

27 मार्च 2026 – रामनवमी

31 मार्च 2026 – महावीर जयंती

1 मई 2026 – बुद्ध जयंती


इन सभी दिनों में निगम सीमा के भीतर कोई भी मांस-मछली की दुकान नहीं खुलेगी।


नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

नगर निगम ने इस फैसले के साथ कड़ा संदेश भी दिया है की नियम तोड़ने पर दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। संबंधित दुकानदार पर पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। यानी किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।


क्यों लिया गया यह फैसला?

नवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत और पूजा-पाठ करते हैं।

ऐसे में प्रशासन ने सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।


किस क्षेत्र में लागू होगा आदेश?

यह प्रतिबंध भोपाल नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मीट और मछली की दुकानों पर लागू होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें