सोमवार, 17 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल मेट्रो की नई टाइमिंग लागू, हर 15 मिनट में ट्रेन, जानें सोमवार से रविवार तक पहली और आखिरी मेट्रो का पूरा शेड्यूल

17 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल मेट्रो की नई टाइमिंग लागू, हर 15 मिनट में ट्रेन, जानें सोमवार से रविवार तक पहली और आखिरी मेट्रो का पूरा शेड्यूल
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल मेट्रो ने सोमवार से नई समय-सारणी के मुताबिक परिचालन शुरू कर दिया है। सुभाष नगर से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे और एम्स से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी। नई व्यवस्था में सप्ताह के सभी दिनों में ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सोमवार से शनिवार तक 62 फेरे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर 70 ट्रिप संचालित होंगी।


सोमवार से शनिवार तक ऐसा रहेगा शेड्यूल

इन छह दिनों में मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुभाष नगर से आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे और एम्स से अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं को मिलाकर रोजाना कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे। पूरे परिचालन समय में यात्रियों को समान 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।


रविवार और सार्वजनिक छुट्टी पर एक घंटे ज्यादा सेवा

रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। इन दिनों मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी। सुभाष नगर से अंतिम ट्रेन रात 8 बजे और एम्स से आखिरी मेट्रो रात 8:30 बजे निकलेगी। इन दिनों दोनों दिशाओं को मिलाकर 70 फेरे निर्धारित किए गए हैं।


यात्रियों के लिए स्टेशन 15 मिनट पहले खुलेगा

मेट्रो की पहली ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले यात्रियों के लिए स्टेशन खोले जाएंगे। इससे प्रवेश, सुरक्षा जांच और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। टिकट लेने की सुविधा प्रत्येक स्टेशन पर तय प्रवेश-निकास गेट पर उपलब्ध रहेगी।


मैनुअल टिकटिंग के लिए निर्धारित गेट

- सुभाष नगर: गेट नंबर 3

- केंद्रीय विद्यालय: गेट नंबर 3

- बोर्ड ऑफिस: गेट नंबर 3

- एमपी नगर: गेट नंबर 3

- रानी कमलापति: गेट नंबर 2

- डीआरएम ऑफिस: गेट नंबर 3

- अलकापुरी: गेट नंबर 3

- एम्स: गेट नंबर 1


नई व्यवस्था की अहम बातें

- पहली मेट्रो सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे

- पहली मेट्रो एम्स से दोपहर 12 बजे

- सभी दिनों में ट्रेन का अंतराल 15 मिनट

- सोमवार से शनिवार तक 62 फेरे

- रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर 70 फेरे

- सामान्य दिनों में सेवा सुबह 11:30 से शाम 7:30 बजे तक

- रविवार/सार्वजनिक अवकाश पर सेवा सुबह 11:30 से रात 8:30 बजे तक

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें