
भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को पंचशील नगर में विशेष शिविर लगाया जाएगा। प्रशासन ने लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य की है।
सुबह 10 बजे वार्ड क्रमांक-47 में होने वाले शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के मामलों की समीक्षा होगी। लंबे समय से लंबित शिकायतों के समाधान में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
अटल भवन के सामने लगेगा शिविर
विशेष शिविर पंचशील नगर लिंक रोड नंबर-3 स्थित अटल भवन के सामने आयोजित होगा। यह क्षेत्र नगर निगम के जोन-6 में आता है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य यह है कि लोगों की समस्याओं का समाधान केवल सुनवाई तक सीमित न रहे, बल्कि संभव हो तो मौके पर ही कार्रवाई की जाए।
वर्षों से लंबित मामलों पर खास फोकस
कलेक्टर के आदेश में लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर दिया गया है। विशेष रूप से लंबे समय से अटकी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में इन मामलों की भी समीक्षा होगी:
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें
जनसुनवाई के प्रकरण
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित मामले
अविवादित नामांतरण
सीमांकन और बंटवारा
न्यायालयीन आदेशों का राजस्व रिकॉर्ड में अमल
किसानों की फार्मर आईडी
आयुष्मान कार्ड
समग्र आईडी ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री आवास योजना
जल जीवन मिशन
कई विभागों की सेवाओं की होगी समीक्षा
शिविर में केवल आम लोगों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होगी। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय प्रशासन समेत अन्य विभागों से जुड़ी सेवाओं की स्थिति भी जांची जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे शिविर में लंबित मामलों के साथ विभागीय कार्यप्रणाली की भी समीक्षा होगी।
शिविर से जुड़ी प्रमुख जानकारी
अभियान: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026
दिन: शुक्रवार
समय: सुबह 10 बजे
स्थान: अटल भवन के सामने, पंचशील नगर लिंक रोड नंबर-3
वार्ड: 47
नगर निगम क्षेत्र: जोन 6
मुख्य उद्देश्य: लंबित शिकायतों और प्रकरणों का निराकरण
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

