गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल-नवी मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट 1 फरवरी से, एयर कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

17 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल-नवी मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट 1 फरवरी से, एयर कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

भोपाल-नवी मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट 1 फरवरी से, एयर कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और मुंबई के बीच हवाई सफर अब पहले से ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। नवी मुंबई में तैयार हो चुके नए एयरपोर्ट को 25 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा, और इसी एयरपोर्ट से 1 फरवरी से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी। यात्रियों के लिए यह Air Connectivity की बड़ी सौगात मानी जा रही है।


राजा भोज एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान चालू होगी।

फ्लाइट शुरू: 1 फरवरी

विमान की क्षमता: 186 सीटें

संचालन: नियमित

बुकिंग: जल्द खुलेगी


फिलहाल भोपाल से मुंबई के लिए 3 फ्लाइटें चल रही हैं।

इनकी क्षमता:

दो विमान — 232 सीट

एक विमान — 182 सीट


नई फ्लाइट जुड़ने के बाद कुल सीट क्षमता 646 से बढ़कर 832 हो जाएगी।


25 दिसंबर को खुलेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री दबाव कम करने के लिए नवी मुंबई में नया एयरपोर्ट बनाया गया है।

ओपनिंग डेट: 25 दिसंबर

इससे फायदा—पनवेल, ठाणे, कल्याण और आसपास के यात्रियों को सीधी सुविधा।

यहीं से भोपाल–नवी मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट होगी।


बेंगलुरु के लिए भी खुशखबरी: जनवरी से नई फ्लाइट

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि जनवरी से बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। यह फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी। नई फ्लाइट के बाद बेंगलुरु के लिए यह चौथी एयर सेवा होगी। यानी भोपाल की एयर कनेक्टिविटी तीन दिशाओं में मजबूत होने वाली है— मुंबई (Navi Mumbai), बेंगलुरु और मौजूदा रूट्स।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें