सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bhopal News : घर में मेहमान बनकर आया था और उड़ा लें गया 10 लाख के जेवरात और नकदी, पुलिस ने हिरासत में लिया

28 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal News : घर में मेहमान बनकर आया था और उड़ा लें गया 10 लाख के जेवरात और नकदी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Bhopal News : घर में मेहमान बनकर आया था और उड़ा लें गया 10 लाख के जेवरात और नकदी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में चोरी की एक वारदात ने सभी को चौंका दिया। मामला निशातपुरा इलाके का है, जहां घर से जेवरात गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जब खुलासा किया तो सच्चाई हैरान करने वाली निकली। चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के ही रिश्तेदार ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है।


घर के अंदर से ही उड़ा कीमती सामान

यह पूरा मामला के करोंद स्थित राजनगर फेस-1 का है। यहां रहने वाली संगीता मालवीय ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को उनकी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद सुरक्षित थे। 25 जनवरी को जब उन्होंने अलमारी खोली तो नकदी और जेवरात गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद 26 जनवरी को उन्होंने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


तकनीकी जांच से खुला राज

मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। जांच के दौरान— तकनीकी साक्ष्य खंगाले गए, सीसीटीवी फुटेज देखे गए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जांच में यह साफ हुआ कि चोरी करने वाला कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी और जो आसानी से अंदर आ-जा सकता था।


रिश्तेदार पर गया शक, पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस की जांच का शक पीड़िता के दूर के रिश्तेदार पुष्कर बाथरे पर गया, जो कुछ दिन पहले ही उनके घर मेहमान बनकर आया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि मौका देखकर उसने अलमारी से नकदी और जेवरात चुरा लिए थे।


10 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने के कान के टॉप्स

अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, पायल और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें