
भोपाल में पीएम ई-बस सेवा के तहत मिली नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द यात्रियों के लिए सड़कों पर उतरेंगी। संचालन शुरू होने से पहले बसों का ट्रायल रन पूरा किया गया, जिसमें सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच भी की गई।
शुक्रवार को संत हिरदाराम नगर स्थित ई-बस चार्जिंग डिपो में आयोजित ट्रायल के दौरान महापौर मालती राय ने स्वयं बस में सफर कर तैयारियों का निरीक्षण किया। शुरुआती चरण में इन बसों को शहर के दो प्रमुख रूटों पर चलाया जाएगा।
ट्रायल के दौरान सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के समय महापौर ने बसों के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें बसों की तकनीकी विशेषताओं और यात्रियों की सुविधाओं से अवगत कराया।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नई 25 सीटर इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह एसी हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं।
ऑटोमैटिक गेट
अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे
दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म
रखरखाव और चार्जिंग पर विशेष जोर
चार्जिंग डिपो और स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद महापौर मालती राय ने अधिकारियों को बसों के नियमित रखरखाव और चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
ट्रायल और निरीक्षण कार्यक्रम में अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार, महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर के साथ नगर निगम और बीसीएलएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

