सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले निपटा लें जरूरी काम

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले निपटा लें जरूरी काम

Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले निपटा लें जरूरी काम

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल के हजारों परिवारों के लिए बुधवार का दिन थोड़ी परेशानी लेकर आने वाला है। शहर के 25 से अधिक इलाकों में आज 2 से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग–अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में लोगों को पानी भरने, ऑनलाइन काम और घरेलू जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।


मेंटेनेंस के चलते होगा शटडाउन

बिजली वितरण कंपनी के मुताबिक शहर के कई फीडरों पर सुधार और रखरखाव का काम होना है। तारों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर जांच और अन्य तकनीकी कामों के कारण सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह काम उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली देने के लिए किया जा रहा है।


इन बड़े इलाकों पर रहेगा असर

बिजली कटौती का असर रचना नगर, गौतम नगर, पंचवटी, अमरावतखुर्द, शक्ति नगर, चांदबड़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें ताकि अचानक परेशानी न हो।


समय के अनुसार प्रभावित क्षेत्र

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2 और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: सुरभि विहार व नजदीकी इलाके

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आनंद विहार, अमरावतखुर्द, गिरनार कॉलोनी, गिरनार हिल्स

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, ग्राम गद्दा रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, चांदबड़, बजरिया, बीईएस कॉलोनी

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक: कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी


उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की मोटर, लैपटॉप चार्जिंग, आटा चक्की जैसे काम तय समय से पहले पूरे कर लें। अस्पतालों, दुकानों और छोटे कारोबारियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें