
9 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। सुबह 9 बजे टीटी नगर स्टेडियम से निकलने वाली यात्रा के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने रूट, डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था तय की है। यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए कई वैकल्पिक रास्ते और तीन पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
टीटी नगर से शुरू होकर स्टेडियम में ही खत्म होगी यात्रा
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य द्वार से रवाना होगी।
यात्रा का मार्ग इस तरह रहेगा:
टीटी नगर स्टेडियम
महाराणा प्रताप मार्ग
एक्सिस बैंक तिराहा
टीटी क्रॉस
रोशनपुरा चौराहा
यू-टर्न
टीटी क्रॉस
थाना चौराहा
सेंट्रल पॉइंट
मटकू तिराहा
टीटी नगर स्टेडियम
इन वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध
यात्रा के निर्धारित रूट पर भारी वाहनों और लोक परिवहन के साथ-साथ अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रा के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते
रोशनपुरा से एक्सिस बैंक तिराहा:
रंगमहल चौराहा → जवाहर चौक → अटल पथ का उपयोग किया जा सकेगा।
प्लैटिनम प्लाजा से रोशनपुरा:
अटल पथ → जवाहर चौक → रंगमहल चौराहा होकर वाहन निकलेंगे।
प्लैटिनम प्लाजा और एक्सिस बैंक तिराहा की दिशा से आने वाले वाहन:
अंकुर स्कूल → मालवीय नगर → गांधी पार्क मार्ग का विकल्प रहेगा।
तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए 3 पार्किंग स्थल
यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने के आधार पर पार्किंग तय की गई है।
न्यू मार्केट और रंगमहल की ओर से आने वाले: कटजू अस्पताल → मटके वाली रोड → हाट बाजार रोड
डिपो चौराहा और जवाहर चौक की तरफ से आने वाले: अटल पथ → लाडली लक्ष्मी वाटिका
माता मंदिर और प्लैटिनम प्लाजा की दिशा से आने वाले: राम मंदिर रोड
ट्रैफिक पुलिस ने की व्यवस्था का पालन करने की अपील
नगरीय यातायात पुलिस ने नागरिकों से यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करने को कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। यातायात व्यवस्था या किसी असुविधा से जुड़ी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
हेल्पलाइन: 0755-2677340, 0755-2443850
व्हाट्सऐप: 7587602055
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

