शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, अब कुछ घंटों में पहुंचेगी धार्मिक नगरी

12 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, अब कुछ घंटों में पहुंचेगी धार्मिक नगरी

भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, अब कुछ घंटों में पहुंचेगी धार्मिक नगरी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए राजधानी भोपाल से ऐतिहासिक नगरी ओरछा तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सर्विस के तहत शुरू हुई इस सुविधा से यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलेगी और कम समय में आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि यह सेवा चंदेरी होते हुए ओरछा पहुंचेगी, जिससे दो प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक साथ जोड़ा गया है।


पीपीपी मॉडल पर शुरू हुई नई हवाई सेवा

भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए अनुबंध के तहत शुरू की गई है। इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर अनुमति मिली है। तय शेड्यूल के मुताबिक हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे भोपाल से उड़ान भरेगा और चंदेरी में स्टॉप लेने के बाद दोपहर 12:30 बजे ओरछा पहुंचेगा।


कितना होगा किराया और किसे मिलेगा फायदा?

नई हवाई सेवा का किराया भोपाल से ओरछा के लिए 6500 रुपये तय किया गया है। वहीं भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपये और चंदेरी से ओरछा के लिए 2750 रुपये रखा गया है। पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आकर्षित होंगे और धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।


यात्रियों के लिए खास सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम

ओरछा हेलीपैड पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती के साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगी। राम राजा मंदिर में आने वाले यात्रियों के लिए वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति द्वारा वीआईपी पास टूर ऑपरेटर को उपलब्ध कराए जाएंगे और टिकट फीस का भुगतान भी टूर ऑपरेटर कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।


बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए राहत

इस हेलीकॉप्टर सेवा से खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और कम समय में यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की थकाऊ यात्रा की जगह अब कुछ घंटों में धार्मिक नगरी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें