शनिवार, 21 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में 25 नवंबर से 20 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, रोशनपुरा से राजभवन जाने वाले वाहन चालकों के लिए बदले रास्ते

21 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में 25 नवंबर से 20 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, रोशनपुरा से राजभवन जाने वाले वाहन चालकों के लिए बदले रास्ते
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। भोपाल में मेट्रो रेल के निर्माण के कारण रोशनपुरा से राजभवन तक पहुंचने वाले वाहन चालकों को अगले 20 दिनों तक बदले हुए रास्तों से गुजरना होगा। 25 नवंबर से यहां यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू होगा। नगरीय यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का प्लान जारी कर दिया है। इस दौरान छोटे वाहनों और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों को अनुमति मिलेगी।


तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो निर्माण

मेट्रो रेल का निर्माण रोशनपुरा चौराहे से मुगल बाजार, जहांगीराबाद (जैन मंदिर) तक किया जाना प्रस्तावित है। इस पूरे हिस्से में काम को तीन चरणों में बांटा गया है।


- पहला चरण: रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे तक।

- दूसरा चरण: राजभवन से कंट्रोल रूम तिराहे तक।

- तीसरा चरण: कंट्रोल रूम तिराहे से मुगल बाजार, जहांगीराबाद चौराहे तक।


शुरुआत में रोशनपुरा से राजभवन के बीच निर्माण कार्य होगा। इसी वजह से इस हिस्से में करीब 20 दिन तक यातायात का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।


रोशनपुरा से राजभवन जाने के लिए ये रास्ते अपनाएं

रोशनपुरा चौराहे से राजभवन (गांधी पार्क तिराहा) की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा और मछलीघर वाला रास्ता लेना होगा। लिंक रोड-1 से रोशनपुरा पहुंचने वाले वाहन अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।


बड़े वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित

विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते संकरे हैं। इसी वजह से इन मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन नहीं होगा।


- दोपहिया और चारपहिया वाहन: एमएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा, गांधी पार्क तिराहा और मछलीघर के रास्ते जा सकेंगे।

- बड़े और मध्यम आकार के वाहन: रोशनपुरा चौराहा और बाणगंगा मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।


परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन रूट अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से इन माध्यमों पर संपर्क किया जा सकता है।


- यातायात हेल्पलाइन: 0755-2677340

- यातायात हेल्पलाइन: 0755-2443850

- व्हाट्सएप नंबर: 7587602055


वाहन चालक व्हाट्सएप नंबर पर भी अपनी शिकायत या यातायात से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें