
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर 2026 को भोपाल दौरे पर रहेंगे। उनके स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।
यातायात व्यवस्था के तहत शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के मार्ग बदले जाएंगे, जबकि सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे।
यात्री बसों के लिए बदले गए रूट
शाम 6 बजे से सीहोर और उज्जैन की तरफ आने-जाने वाली यात्री बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर नहीं जा सकेंगी। इन बसों की आवाजाही हलालपुर बस स्टैंड तक सीमित रहेगी।
राजगढ़-ब्यावरा की तरफ से हलालपुर बस स्टैंड आने वाली बसों के लिए मुबारकपुर बायपास तिराहा → खजूरी बायपास तिराहा → बैरागढ़ मार्ग → हलालपुर बस स्टैंड का रूट निर्धारित किया गया है।
नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा → गांधीनगर तिराहा → करोंद → बेस्ट प्राइज तिराहा → जे.पी. नगर तिराहा → नादरा बस स्टैंड होकर चल सकेंगी।
भारी और व्यावसायिक वाहनों का रूट बदलेगा
सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों के लिए शाम 6 बजे से निर्धारित मार्ग पर बदलाव रहेगा। इन वाहनों का आवागमन भदभदा चौराहा → भारत माता चौराहा → स्मार्ट रोड → पॉलीटेक्निक चौराहा → कमलापार्क → रेतघाट → व्हीआईपी रोड → लालघाटी → गांधीनगर तिराहा मार्ग पर परिवर्तित किया गया है।
इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकेंगे वाहन
मातामंदिर
मैनिट चौराहा
नेहरू नगर
भदभदा चौराहा
साक्षी ढाबा तिराहा
नीलबड़ तिराहा से दाएं
नाथू बरखेड़ा रोड
मुगालिया छाप
खजूरी सड़क
खजूरी बायपास तिराहा
मुबारकपुर चौराहा
सामान्य वाहनों के लिए रात 8 बजे डायवर्जन
स्टेट हैंगर से होटल ताज की ओर आवाजाही के दौरान यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए सामान्य दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों का मार्ग रात 8 बजे बदला जाएगा।
इन वाहनों के लिए रोशनपुरा चौराहा → कंट्रोल रूम → तलैया → हमीदिया रोड → करोंद होकर जाने का विकल्प रहेगा।
बैरागढ़ और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए रूट
बैरागढ़, राजाभोज विमानतल और राजगढ़-ब्यावरा की तरफ जाने वाले वाहन माता मंदिर → मैनिट → नेहरू नगर → भदभदा चौराहा → साक्षी ढाबा तिराहा → नीलबड़ → नाथू बरखेड़ा रोड → मुगालिया छाप → खजूरी सड़क → खजूरी बायपास तिराहा → मुबारकपुर चौराहा होकर जा सकेंगे।
सीहोर-इंदौर जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ता
सीहोर और इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए माता मंदिर → मैनिट → नेहरू नगर → भदभदा चौराहा → साक्षी ढाबा तिराहा → नीलबड़ → रातीबड़ → झागरिया मार्ग निर्धारित किया गया है।
शहर से बाहर जाने के लिए एक और विकल्प
भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा और राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा → जेके रोड → रत्नागिरी → अयोध्या बायपास → भानपुर → करोंद चौराहा → नई जेल → गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 2 अक्टूबर को निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

