
भोपाल। न्यूज़ वर्ल्ड चैनल के पैनल प्रोड्यूसर कल्याण सिंह परमार ने अपने जन्मदिन को खास और यादगार बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan की प्रेरणादायक मुहिम “रोज एक वृक्ष लगाओ” के तहत उनके साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह परमार, मंडल मंत्री, साकेत मंडल, भोपाल भी मौजूद रहे।
पौधरोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कल्याण सिंह परमार ने कहा कि आज के समय में प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कल्याण सिंह परमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

