सोमवार, 24 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

महंगी कोचिंग की फीस से परेशान छात्रों के लिए बड़ी खबर, भोपाल में UPSC-MPPSC की मुफ्त पढ़ाई का मौका

24 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महंगी कोचिंग की फीस से परेशान छात्रों के लिए बड़ी खबर, भोपाल में UPSC-MPPSC की मुफ्त पढ़ाई का मौका
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की नि:शुल्क कोचिंग योजना का नया बैच शुरू होने जा रहा है। UPSC और MPPSC की तैयारी कराने वाली इस कोचिंग के लिए 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है।


इस बार कक्षाएं 5 सितंबर से पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में शुरू होंगी। चयन प्रक्रिया में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ का आधार रखा गया है और कुल 50 विद्यार्थियों को बैच में शामिल किया जाएगा।


जिला प्रशासन की यह पहल उन युवाओं के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इस योजना की शुरुआत भोपाल में करीब दो वर्ष पहले की गई थी।


अफसरों और विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका

कोचिंग में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों और कॉलेज प्रोफेसर्स की सहायता ली जाएगी। इसके साथ ही पढ़ाने में रुचि रखने वाले अधिकारी भी नियमित कक्षाएं लेंगे।


अधिकारियों की कक्षाओं की अवधि करीब एक से दो घंटे रखने की योजना है। संबंधित विषयों के विशेषज्ञों को भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए बुलाया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को अलग-अलग विषयों के स्तर पर मजबूत किया जा सके।


दो संस्थाओं के सहयोग से संचालन

जिला प्रशासन भोपाल के मार्गदर्शन में आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा इस नि:शुल्क कोचिंग का संचालन करेंगे। इसके लिए पं. रविशंकर शुक्ल न्यास का सहयोग भी रहेगा।


कोचिंग से संबंधित जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए 8357835433 और 9584732481 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक विद्यार्थियों को 31 अगस्त से पहले पंजीयन कराना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें