
भोपाल। भोपाल में गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत समेत छह देशों की टीमें 19 से 28 नवंबर तक खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम शाम 4:45 बजे मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मुकाबलों के बाद शाम 6:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा।
छह देशों की टीमें, 10 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी देशों की टीमों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पहले दिन के मुकाबले:
दोपहर 12:15 बजे: चीन vs थाईलैंड
दोपहर 2:30 बजे: जापान vs कोरिया
शाम 4:45 बजे: भारत vs मलेशिया
शाम 6:30 बजे: उद्घाटन समारोह
भोपाल में पहली बार महिला हॉकी का इतना बड़ा आयोजन
भोपाल में इससे पहले 2009 में वर्ल्ड सीरीज हॉकी का आयोजन हुआ था। महिला हॉकी के लिहाज से यह शहर का पहला इतना बड़ा आयोजन है। पुरुष हॉकी के राष्ट्रीय टूर्नामेंट कई वर्षों तक ऐशबाग स्टेडियम में आयोजित होते रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

