बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलीं बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, एमपी की खेल प्रोत्साहन गतिविधियों का अध्ययन कर रहा बिहार का दल

18 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav and sports minister of Bihar shreyashi Singh

Cm dr mohan yadav and sports minister of Bihar shreyashi Singh

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और खेल महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने गुरुवार को समत्व भवन में मुलाकात की। बिहार का दल एमपी की खेल प्रोत्साहन गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए आया है। मुख्यमंत्री ने बिहार की खेल मंत्री को मध्यप्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह के रूप में धातु शिल्प के राम दरबार भेंट कर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अभिवादन किया। वहीं, श्रेयसी सिंह ने बोधि वृक्ष की प्रतिकृति और अंगवस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर एमपी के खेल संचालक राकेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाड़ियों की क्षमता-प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए संचालित गतिविधियों के अध्ययन के लिए बिहार की खेल मंत्री के नेतृत्व में बिहार का 5 सदस्यीय दल प्रदेश के दौरे पर है। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात से पहले बिहार के दल ने शूटिंग अकादमी, घुड़सवारी अकादमी, वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर, टीटी नगर स्टेडियम, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर आदि का भ्रमण किया। दल ने प्रदेश में ग्राम पंचायत, विकासखंड और जिला स्तर पर संचालित खेल प्रोत्साहन गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें