बुधवार, 23 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भाजपा: मध्यप्रदेश के प्रभारी बने बिप्लव कुमार देब, रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

23 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा: मध्यप्रदेश के प्रभारी बने बिप्लव कुमार देब, रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी विप्लव कुमार देव को सौंपी गई है, जबकि रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।


विप्लव कुमार देव वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं, रेखा वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा 17 अगस्त 2026 को की गई थी। पार्टी की ओर से जारी प्रदेशवार सूची में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारी एवं सह प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। 


सूची में मध्य प्रदेश के लिए विप्लव कुमार देव को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्तियां भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में राज्यों की जिम्मेदारियों के नए वितरण का हिस्सा हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें