गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बिरसिंगपुर 500 मेगावाट यूनिट ने बिना रुके 150 दिन किया बिजली उत्पादन, तीसरी बार बनाया रिकॉर्ड

16 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिरसिंगपुर 500 मेगावाट यूनिट ने बिना रुके 150 दिन किया बिजली उत्पादन, तीसरी बार बनाया रिकॉर्ड
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के संजय गांधी ताप विद्युत गृह, बिरसिंगपुर की 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने 150 दिनों तक निरंतर व निर्बाध बिजली उत्पादन किया है। इकाई 16 नवम्बर 2025 से लगातार संचालन में है। यूनिट नंबर 5 ने तीसरी बार रिकार्ड बनाया है। 


यूनिट ने 150 दिनों तक लगातार बिजली उत्पादन करने के दौरान विभिन्न परिचालन व तकनीकी मानकों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूनिट ने 98.64 प्रतिशत का प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर बनाए रखा। जो विद्युत उत्पादन के लिए यूनिट की स्थ‍िरता और उपलब्धता को दर्शाता है। वहीं, यूनिट ने 98.45 प्रतिशत का प्लांट लोड फैक्टर दर्ज किया, जो कि उत्पादन क्षमता के अधिकतम उपयोग को इंगित करता है। यूनिट नंबर 5 ने सहायक विद्युत खपत को मात्र 5.52 प्रतिशत तक सीमित रखा गया, जो कि ऊर्जा दक्षता व संसाधनों के समुचित उपयोग का परिचायक माना जाता है।


वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल 13 विद्युत यूनिट ने 100 दिन से ऊपर निर्बाध बिजली उत्पादन का कीर्तिमान बनाया था। जिसमें संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 3 ने एक बार और यूनिट नंबर 4 व 5 ने 2-2 बार यह उपलब्धि हासिल की थी। इस तरह यूनिट नंबर 5 ने अपने इस कीर्तिमान की दूसरी पारी को आगे बढ़ते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 150 दिन निर्बाध विद्युत उत्पादन कर किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें