शनिवार, 13 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम के अजब - गजब रंग, कहीं धूप और उमस तो आंधी- बारिश का अलर्ट

13 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मौसम के अजब - गजब रंग, कहीं धूप और उमस तो आंधी- बारिश का अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में हालांकि इस साल प्री मानसून में जमकर पानी बरस रहा है लेकिन प्रदेश मौसम का जुदा अंदाज भी दिख रहा है। एक तरफ तो प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। श्योपुर जिले में करीब 1 इंच पानी बरसा वहीं आंधी का भयानक रूप भी यहां दिखाई दिया।इसके अलावा सिवनी, जबलपुर,सागर और नरसिंहपुर सहित कई जिलों में आंधी बारिश का असर देखने को मिला। आंधी और बारिश के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 41 डिग्री पर चला गया लेकिन उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। 


अगले 5 दिनों में हो सकती है मानसून की एंट्री 


मौसम विभाग ने इस साल मध्यप्रदेश में मानसून के 20-22 जून तक आने का अंदेशा जताया था लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में अगले 5 दिनों में प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है हालांकि प्रदेश में मानसून की संभावित तिथि 15 जून है इस लिहाज से मानसून अपनी नियत तिथि से कुछ लेट हो सकता है। लेकिन प्री मानसून की झमाझम बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में मानसून की कमी पूरी कर दी है। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों सागर,पन्ना,भिंड,दतिया और छतरपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है साथ ही भोपाल,रायसेन, सीहोर,विदिशा, बैतूल,नर्मदापुरम,ग्वालियर,गुना,अशोक नगर,शिवपुरी,मुरैना,श्योपुर,जबलपुर,कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें