गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Bhopal BJP Training Campaign: भोपाल में आज भाजपा का ‘पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’, 23 जिलों के 400 से ज्यादा वक्ता जुटेंगे

06 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal BJP Training Campaign: भोपाल में आज भाजपा का ‘पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’, 23 जिलों के 400 से ज्यादा वक्ता जुटेंगे
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी का बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के ‘पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत विषय वक्ताओं की विशेष कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में होगा, जिसमें प्रदेशभर से आए वक्ता और संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे।


कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ये बड़े नेता

इस कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल संबोधित करेंगे।  इन नेताओं के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के वैचारिक प्रशिक्षण पर चर्चा की जाएगी।


23 जिलों के 400 से ज्यादा विषय वक्ता होंगे शामिल

भोपाल में होने वाली इस कार्यशाला में प्रदेश के कई संभागों से बड़ी संख्या में वक्ता पहुंचेंगे।


इसमें शामिल होंगे:


चंबल संभाग


ग्वालियर संभाग


सागर संभाग


नर्मदापुरम संभाग


भोपाल संभाग (गुना और अशोकनगर को छोड़कर)



इन क्षेत्रों के कुल 23 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।


10 मार्च को इंदौर में अगली कार्यशाला

प्रशिक्षण महाअभियान का दूसरा चरण 10 मार्च को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यशाला गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में होगी, जिसमें  इंदौर संभाग, निमाड़ संभाग, उज्जैन संभाग मंदसौर संभाग साथ ही गुना और अशोकनगर जिले शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 20 जिलों के विषय वक्ता भाग लेंगे।


14 मार्च को जबलपुर में तीसरा कार्यक्रम

महाअभियान की तीसरी कार्यशाला 14 मार्च को जबलपुर में आयोजित होगी। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें इन संभागों के वक्ता शामिल होंगे:

जबलपुर

छिंदवाड़ा

रीवा

शहडोल


यहां 19 जिलों के विषय वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी होंगे मौजूद

इन कार्यशालाओं में सिर्फ विषय वक्ता ही नहीं, बल्कि पार्टी संगठन के कई अहम पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।


इनमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी और प्रशिक्षक, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष और जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें