
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं का जितना अपमान कांग्रेस कर रही है, उतना मुल्ला-मौलवी भी नहीं कर रहे हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब मुसलमानों की ओर से खून बहाकर नारे लगाए जाते हैं, तब दिग्विजय सिंह को तकलीफ नहीं होती। वहीं, पढ़े-लिखे युवा जब कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाते हैं, तो वे दिग्विजय सिंह को “गंवार” लगते हैं।
विधायक ने कहा कि “हर हर महादेव” का नारा भारत की सेना में भी लगाया जाता है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि राजनीतिक लड़ाई है तो कांग्रेस भाजपा से लड़े, लेकिन सनातन धर्म को निशाना न बनाए।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिंदू धर्म को टारगेट बना रखा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

