
भोपाल। अयोध्या धाम में कांग्रेस की मछली पार्टी को लेकर हुजूर क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कांग्रेस को भगवान सद्बुद्धि दे। नहीं तो डूबती हुई कांग्रेस, बिखरती हुई कांग्रेस और अंतिम सांसों में चलती हुई कांग्रेस, राम के कोप का भाजक बनेगी व पूरी पार्टी तहस-नहस हो जाएगी।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस नीतियों के साथ विचारों से भी हट रही है। राष्ट्रवाद से भी हट रही है। जबकि रामजी के तो वह पहले से भी खिलाफ है। वह भगवान राम के दर्शन करने तो नहीं गए, लेकिन राम के धाम जाकर मछली पार्टी जरूर कर ली। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से इतना ध्यान रखने के लिए कहा कि भगवान राम, कृष्ण, माता वैष्णो देवी के धाम आदि सभी स्थानों पर क्या-क्या वर्जित है। इसका ध्यान रखेंगे तो ठीक रहेगा।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इनसे सनातन की रक्षा की बात और वंदे मातरम गाने की कोई बात की ही नहीं जा सकती। ये सुधर जाएं तो वही ठीक रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

