
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापसी हो गई है। उन्हें क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका केंद्र जबलपुर रहेगा। इसकी घोषणा शनिवार को इंदौर में आयोजित बैठक में क्षेत्र संचालक की ओर से की गई।
हितानंद शर्मा मूल रूप से संघ के प्रचारक रहे हैं। वर्ष 2020 में सह-संगठन महामंत्री और वर्ष 2022 में सुहास प्रदेश संगठन महामंत्री बने। संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हितानंद शर्मा को संघ और सरकार के बीच समन्वय की अहम कड़ी माना जाता था। संघ में उनकी वापसी को बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। लंबे समय से उनके दायित्व में बदलाव को लेकर चर्चाएं भी चल रही थीं।
संघ की ओर से इन चार को दिए गए ये दायित्व
• सुरेंद्र मिश्रा: प्रचारक, पूर्व सैनिक सेवा परिषद
• मुकेश त्यागी: प्रचारक, ग्राहक पंचायत
• हितानंद शर्मा: क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख, केंद्र जबलपुर
• बृजकिशोर भार्गव: प्रचारक, क्षेत्र गो सेवा प्रमुख
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

