गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कार्यकर्ताओं की तपस्या से ही भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है- डॉ. मोहन यादव

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोहन यादव

मोहन यादव

N
डेस्क रिपोर्टर

 सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सतना जिले के नागौद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर उपलब्धि के मूल में कार्यकर्ताओं का परिश्रम और राष्ट्रभाव निहित है। कार्यकताओं की निष्ठा, समर्पण से ही भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में उभरा है।

कार्यकर्ताओं के बिना सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पूरी तरह से नहीं पहुंचाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि वर्ष भर सेवा, संपर्क और संघर्ष के माध्यम से समाज के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करता है और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है।
सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक नागेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह गहरवार, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विक्रम सिंह एवं महापौर योगेश ताम्रकार सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और विकासोन्मुख योजनाओं ने देश के आम नागरिकों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। इसी विश्वास और जनता के समर्थन के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 24 कैरेट खरे सोने के सिक्के की तरह है। कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता व पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
भाजपा का हर कदम कार्यकर्ताओं की शक्ति पर आधारित है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश के विकास की गति और तेज होगी और उसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें।

पद से पहले संगठन और व्यक्ति से पहले कार्यकर्ता को सम्मान सिर्फ भाजपा में ही संभव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां पद से पहले संगठन और व्यक्ति से पहले कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। यह भाजपा के अलावा किसी भी अन्य राजनीतिक दल में संभव नहीं है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं को जितना सम्मान भाजपा संगठन में मिलता है, उतना किसी भी अन्य दल में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर जनसेवा और संगठन विस्तार ही हर कार्यकर्ता का ध्येय होना चाहिए।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें