मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस व जेएमएम पर साधा निशाना, कहा- छात्रों की आवाज को नहीं बनाना चाहिए राजनीति का विषय

11 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस व जेएमएम पर साधा निशाना, कहा- छात्रों की आवाज को नहीं बनाना चाहिए राजनीति का विषय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता को लेकर जेएमएम सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खड़ेलवाल ने कहा कि छात्र मर्यादित भाषा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद जेएमएम सरकार ने उनके साथ बर्बर व्यवहार किया। छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों के हितैषी होने का दावा करते हैं, पर झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने चुप्पी साध रखी है।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय सदन में आएं और अपने सवालों के जवाब लें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, लेकिन झारखंड में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के बावजूद कांग्रेस और जेएमएम के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई जा रही। 


छात्र हित में सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर अपनाना चाहिए समान रुख 

पेपरलीक के मुद्दे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छात्रों और आम लोगों से चर्चा कर कड़े नियम बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। प्रदेश नेतृत्व भी लगातार युवाओं से संवाद कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों की आवाज राजनीति का विषय नहीं होनी चाहिए। छात्र हित में सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर समान रुख अपनाना चाहिए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें