
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज विकास से जुड़े बड़े फैसलों का दिन है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने वाले कई प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी संभव है।
दिल्ली से भोपाल लौटकर संभालेंगे कमान
सीएम मोहन यादव फिलहाल में हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत स्थानीय कार्यों में शामिल होंगे। इसमें एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग भी शामिल है। मुख्यमंत्री दोपहर 02:40 बजे नई दिल्ली से लौटेंगे और इसके बाद 03:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सड़क परियोजना पर सबसे बड़ा प्रस्ताव
बैठक में मुख्य रूप से सड़क परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा तैयार एक बड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
2508 करोड़ की फोर-लेन सड़क का प्लान
प्रस्ताव के तहत 62.795 किलोमीटर लंबे बड़वाह–धामनोद टू-लेन मार्ग को 2508.21 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन मय पेव्ड शोल्डर में बदला जाएगा। यह परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (40:60) के अंतर्गत तैयार की गई है।
सिविल लागत 982 करोड़ से ज्यादा
इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की सिविल लागत 982.56 करोड़ रुपये तय की गई है। यह मार्ग बड़वाह, मंडलेश्वर, महेश्वर और धामनोद से होकर गुजरेगा।
दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा रास्ता
यह फोर-लेन सड़क दो अहम राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगी—
एनएच-52 (इंदौर–सेंधवा–मुंबई)
एनएच-347B (इंदौर–बुरहानपुर–एदिलाबाद)
इससे मालवा और निमाड़ क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
अन्य प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
कैबिनेट बैठक में इस सड़क परियोजना के अलावा भी प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बैठक आने वाले समय में मध्य प्रदेश की विकास योजनाओं की दिशा तय करेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

