गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हड्डियां कंपा देने वाली ठंड! MP के 18 शहर 10° से नीचे, शीतलहर का रेड अलर्ट

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हड्डियां कंपा देने वाली ठंड! MP के 18 शहर 10° से नीचे, शीतलहर का रेड अलर्ट

हड्डियां कंपा देने वाली ठंड! MP के 18 शहर 10° से नीचे, शीतलहर का रेड अलर्ट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार जमकर तांडव मचाया है। बर्फीली हवाओं ने हालत ऐसे कर दिए हैं कि लोग सुबह घर से निकलने में डर रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीन बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर और जबलपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


18 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

सोमवार और मंगलवार की रात को तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की। प्रदेश के 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। ठंड के मामले में राजगढ़ सबसे आगे रहा, जहां तापमान 5.6°C दर्ज किया गया।


पचमढ़ी में 6.4°C, कई शहरों में 8 से 9 डिग्री

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

उमरिया – 7.6°C

नौगांव – 7.8°C

शिवपुरी – 8°C

बैतूल – 8.7°C

धार – 8.8°C

मलाजखंड – 8.9°C

खंडवा – 9.4°C

छिंदवाड़ा – 9.5°C

खरगोन व मंडला – 9.6°C


किन जिलों में जारी हुआ शीतलहर अलर्ट?

मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहर और ठंड का खास अलर्ट जारी किया है, उनमें ये शामिल हैं: भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें