मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान,भोपाल में 90 साल के इतिहास में सबसे सर्द दिसंबर

29 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान,भोपाल में 90 साल के इतिहास में सबसे सर्द दिसंबर

मध्यप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान,भोपाल में 90 साल के इतिहास में सबसे सर्द दिसंबर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है  नवंबर की शुरुआत से चालू हुआ सर्दी का सीजन इस साल प्रदेशवासियों पर सितम ढा रहा है। नवंबर में राजधानी भोपाल में जहां ठंड का ओवरऑल रिकॉर्ड बना, वही 90 साल के मौसम के इतिहास में दिसंबर का यह महीना सबसे सब रहा है। इस महीने दिसंबर के 28 दिनों में से 27 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया साथ ही इस महीने दो दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री,इंदौर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री,उज्जैन का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री,ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री पहुंच गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी,जेट स्ट्रीम और उत्तरी हवाओं ने घोली ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई भी आसान नजर नहीं आ रहे हैं।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंडक घोल रखी है इसके साथ ही उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर भी देखा जा रहा है। रविवार को जेट स्ट्रीम 213 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही। रविवार को भोपाल,इंदौर,रीवा,मऊगंज,राजगढ़, शाजापुर,विदिशा,सीहोर और सिवनी में शीतलहर चली वहीं ग्वालियर, चंबल,सागर और रीवा संभाग में घने कोहरे की चलते परेशानी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल की शुरुआत भी इस बार कड़ाके की सर्दी के साथ ही होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें