
भोपाल। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री को माउंट आबू की संगोष्ठी का आमंत्रण भी दिया।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद स्वरूप एक स्लोगन कार्ड भेंट किया। कार्ड पर लिखा था- “आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं।” ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में आगामी 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी में मन और शरीर के स्वास्थ्य तथा समग्र चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

