शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘ब्रिज बन गए, पर सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ — मेट्रो अधिकारियों पर भड़के इंदौर महापौर भार्गव

11 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘ब्रिज बन गए, पर सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ — मेट्रो अधिकारियों पर भड़के इंदौर महापौर भार्गव

‘ब्रिज बन गए, पर सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ — मेट्रो अधिकारियों पर भड़के इंदौर महापौर भार्गव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंदौर। शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के बीच सड़क की खराब हालत ने जनप्रतिनिधियों का सब्र तोड़ दिया है। सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लवकुश चौराहे से बापट चौराहे तक के निरीक्षण में मेट्रो अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने सवाल किया, “ब्रिज बन गए, पर सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं बनी? बारिश को रुके 20 दिन हो गए, एक किलोमीटर सड़क भी नहीं बन पाई?”


मेट्रो अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने कहा कि, “पहले सर्विस रोड ठीक करनी चाहिए थी, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।” उन्होंने आगे पूछा, “आपके रहते यह स्थिति कैसे बनी? कौन-सी कंसल्टेंसी है जो सड़क की योजना तक नहीं बना सकी?” महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा  सर्विस रोड को जल्द दुरुस्त किया जाए।


विधायक मेंदोला ने भी जताई नाराज़गी

इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “जनता की परेशानी अब और नहीं बढ़नी चाहिए। तुरंत सुधार कार्य शुरू करें।”


शहर में पेंचवर्क तेज़, महापौर कर रहे लगातार निरीक्षण

महापौर भार्गव ने बताया कि, शहर के अधिकांश हिस्सों में पेंचवर्क का कार्य पूरा हो चुका है, बाकी स्थानों पर कार्य तेज़ी से जारी है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार रात में भी निरीक्षण कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें