शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Budget 2025: भोपाल को मिल सकतें हैं यूनिवर्सिटी टाउनशिप, मेट्रो और सड़कों के लिए हजारों करोड़

02 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Budget 2025: भोपाल को मिल सकतें हैं यूनिवर्सिटी टाउनशिप, मेट्रो और सड़कों के लिए हजारों करोड़

Budget 2025: भोपाल को मिल सकतें हैं यूनिवर्सिटी टाउनशिप, मेट्रो और सड़कों के लिए हजारों करोड़

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। केंद्रीय बजट के बाद मध्य प्रदेश, खासतौर पर भोपाल के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। बजट में देश में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की घोषणा के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि इनमें से एक टाउनशिप भोपाल को भी मिल सकती है। अगर राज्य सरकार का प्रस्ताव मंजूर हो गया, तो राजधानी भोपाल देश के प्रमुख शिक्षा हब के रूप में उभर सकता है।


भोपाल बनेगा एजुकेशन हब?

वित्त मंत्री ने बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने का ऐलान किया है।

 मध्य प्रदेश सरकार अब इस योजना में भोपाल को शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है।

भौंरी की AI और नॉलेज सिटी बन सकती है यूनिवर्सिटी टाउनशिप


भोपाल एयरपोर्ट के पास भौंरी इलाके में राज्य सरकार पहले से ही AI और नॉलेज सिटी विकसित कर रही है। इसे अब यूनिवर्सिटी टाउनशिप के रूप में बदलने की योजना है।

 खास बात यह है कि यहां पहले से ही आईआईएसईआर (IISER) सहित कई डीम्ड यूनिवर्सिटी काम कर रही हैं, जिससे प्रस्ताव को मजबूती मिल सकती है। अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो भोपाल शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन का बड़ा केंद्र बन सकता है।


सड़कों और मेट्रो के लिए भी बड़ा फंड

हालांकि बजट में मध्य प्रदेश के लिए कोई सीधा नाम लेकर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राज्य को

 1000 करोड़ रुपये का सेंट्रल रोड फंड मिलने की पूरी संभावना है। इसमें से करीब 900 करोड़ रुपये अप्रैल तक जारी हो सकते हैं, जिनमें भोपाल की कई बड़ी सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।


भोपाल मेट्रो को भी मिल सकता है बड़ा बजट

इसके अलावा भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए इस साल 7 से 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।


भोपाल के लिए डबल फायदा

अगर यूनिवर्सिटी टाउनशिप और मेट्रो-सड़क फंड दोनों मिलते हैं, तो भोपाल को शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर तीनों मोर्चों पर जबरदस्त बढ़त मिल सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें