
भोपाल। मध्यप्रदेश के आगामी बजट को ज्यादा जनोपयोगी और असरदार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री प्रदेश के बजट को लेकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद करेंगे।
‘बजट पर संवाद’ में जुटेंगे अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट
यह कार्यक्रम ‘बजट पर संवाद’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त आयोग, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ कृषि, उद्यान, चिकित्सा, चार्टर्ड एकाउंटेंसी और फिल्म क्षेत्र में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।
22 दिसंबर को भोपाल में होगा कार्यक्रम
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयारी को लेकर ‘बजट पर संवाद’ कार्यक्रम 22 दिसंबर को स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण संचालनालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।
जनोपयोगी और प्रभावशाली बजट पर फोकस
बजट पर संवाद में विशेषज्ञों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर आगामी बजट को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और आम जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम के निर्देशन में चल रही बजट तैयारी
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देशन में वित्त विभाग द्वारा बजट की तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत बैंकिंग, ग्रामीण विकास, जनजातीय विकास, आर्थिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्र, जेंडर बजट और पर्यावरण जैसे अहम क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति पर विशेष जोर
राज्य सरकार द्वारा बजट में गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर योजनाओं को आकार दिया जा रहा है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब ‘बजट पर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
फिर से विशेषज्ञों और हितधारकों को आमंत्रण
इस कार्यक्रम में बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त आयोग, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ कृषि, उद्यान, चिकित्सा, चार्टर्ड एकाउंटेंसी और फिल्म क्षेत्र में कार्यरत हितधारकों को भी सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आम जनता से भी मांगे गए सुझाव
राज्य सरकार ने आम नागरिकों से भी बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।
सुझाव इन माध्यमों से लिए गए हैं—
समाचार पत्र
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: https://mp.mygov.in/group-issue/mpbudget/
दूरभाष: 0755-2700800
ई-मेल: budget.mp@mp.gov.in
पत्राचार के माध्यम से
इस पहल से आम जनता भी प्रदेश के आगामी बजट में सहभागिता निभाकर मध्यप्रदेश की प्रगति और समृद्धि में अपना योगदान दे सकेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

