गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सागर में जहरीली शराब कांड के बाद बुलडोजर एक्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप माफियाओं के अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

10 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सागर में जहरीली शराब कांड के बाद बुलडोजर एक्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप माफियाओं के अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश के बाद सागर जिले में शराब माफियाओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जहरीली शराब से 29 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बंडा और आसपास के इलाकों में आरोपितों की अवैध संपत्तियों को निशाने पर लिया है।


प्रशासन की टीम ने 5 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है। मुख्य आरोपित आबकारी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर के बंडा स्थित मकान और ततरवारा सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू सिंह राजपूत की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े आशीष की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। राजस्व और पुलिस का भारी अमला मौके पर मौजूद है। 


प्रशासन का कहना है कि आरोपितों की अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त किया जा रहा है। इससे पहले नगर परिषद बंडा और राजस्व अमले ने मंगलवार और बुधवार को आरोपितों के मकानों का सीमांकन और नपती की थी। संबंधित को नोटिस भी जारी किए गए थे।


जहरीली शराब कांड में चंद्रभान उर्फ चंदू सिंह राजपूत गिरफ्तार है, जबकि मुख्य आरोपित मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर फरार बताया जा रहा है। 29 मौतों के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की ओर से शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश और जीरो टॉलरेंस की नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें