सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

आबकारी नीति 2026-27 का निर्धारण करने के लिए गठित की गई मंत्रि-परिषद समिति

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Liquor, file foto

Liquor, file foto

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के निर्धारण के लिए मंत्रि-परिषद समिति गठित की गई है। यह समिति आबकारी नीति निर्धारण और उससे संबंधित अनुषांगिक विषयों पर समय-समय पर निर्णय लेने के साथ आगामी वर्षों के लिए सुझाव प्रस्तुत करने का काम करती है।  

आबकारी नीति निर्धारण के लिए गठित समिति में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति के सचिव प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर होंगे। समिति की ओर से आबकारी नीति 2026-27 को अंतिम रूप देने के साथ-साथ संबंधित विषयों पर निर्णय लेकर आगामी वर्षों के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें