मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के अधिकारियों को निर्देश- प्रतिमाह फील्ड विजिट करके योजनाओं की धरातल पर स्थिति देखें

08 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cabinet minister Prahlad Patel

Cabinet minister Prahlad Patel

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारी समय पर पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी प्रतिमाह फील्ड विजिट करते हुए योजनाओं की धरातल पर स्थित देखें। जिससे जिलों की ओर से किए गए अच्छे नवाचार प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किए जा सकें। उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनियमितता या गड़बड़ी प्रकाश में आती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही हो।

 

मंत्री ने सभी जिलों की परफॉर्मेंस के आधार पर प्रतिमाह ग्रेडिंग करके उसकी लिस्ट जारी करने के निर्देश भी दिए, जिससे अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी अमला सतत निगरानी रखे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें